Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

शाहदरा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में मिड डे मील खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंप

दिल्ली- एनसीआर। शाहदरा स्थित इलाके झिलमिल कॉलोनी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में मंगलवार को मिड डे मील खाने से छठी कक्षा की आठ-दस छात्राएं बीमार हो गईं। उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं स्वस्थ हैं, लेकिन इन्हें अभी अस्पताल में कल तक निगरानी में रखा जाएगा। शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार, खाना दिए जाने से पहले कुछ छात्राओं ने खाने से बदबू आने की शिकायत की थी, लेकिन वहां मौजूद शिक्षकों ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

खाना खाने के बाद जब छात्राओं ने पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत की, तब स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को हेडगेवार अस्पताल ले जाएगा। यहां सभी छात्राएं उपचाराधीन हैं। घटना का पता चलने पर परिजन भी स्कूल पहुंचे। परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना रहा कि सरकार को खाने की गुणवत्ता जांचे बिना मिड डे मील नहीं देना चाहिए। ऐसी लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में आ सकती है। उधर, छात्राओं को देखने के लिए गांधी नगर इलाके से आप विधायक एसके बग्गा भी हेडगेवार अस्पताल पहुंचे।

इस मामले में शिक्षा निदेशालय मिड डे मील परोसने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहा है। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजयवीर यादव ने कहा कि मिड-डे मील तैयार करने वाली कंपनी के विरुद्ध लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top