Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

अगले चौबीस घंटों में राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, बारिश के साथ ही बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी

देहरादून। राजधानी दून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, में अगले चौबीस घंटे में कही कहीं भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जहां देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। भारी बारिश व बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही सरकार, शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते के देहरादून , उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले कहीं कहीं भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर की पूरी भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन , हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते पवतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सतपुली में 12.5 मिमी, कोटद्वार में 4.5 मिमी, थैलीसैंण में 4.5 मिमीी, लैंसडोन में 3.5 मिमी, देहरादून के रायवाला में 3.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top