Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

CM धामी आज हरिद्वार में कांवड़ियों का करेंगे स्वागत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हेलीकॉप्टर से सीधे हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यहां वे कांवड़ियों का स्वागत करेंगे और एक अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जल्द ही कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचेंगे।उनका हेलीकॉप्टर भल्ला इंटर कॉलेज में लैंड करेगा।भल्ला इंटर कॉलेज से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे डामकोठी जाएगे, जहां पहले से उनका एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।कांवड़ मेले में ड्यूटी पर लगे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सीएम ने वीआईपी लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे। उनके द्वारा कांवड़ियों का सम्मान किया जाएगा। यह हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले में आकर कांवड़ियों का सम्मान करेंगे। हरिद्वार में जैसे ही कांवड़ियों की संख्या बढे़गी तो उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कांवड़ मेले में वीआईपी मूवमेंट न के बराबर है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम भी काफी सीमित रखा गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भल्ला इंटर कॉलेज पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे और वहां से डामकोठी जाएंगे, ये रूट कांवड़ मेले से अलग है।कांवड़ मेले में किसी भी प्रकार का वीआईपी मूवमेंट नहीं होगा।

धर्मनगरी हरिद्वार में दो साल बाद कांवड़ मेले का आयोजन किया गया है। कोरोना के कारण पिछले दो सालों से कांवड़ यात्रा बंद थी. इस बार पुलिस ने उम्मीद जताई है कि चार करोड़ के करीब कांवड़िए हरिद्वार में गंगा जल लेने आएंगे। वहीं कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंच रहे हैं, यहां वे कांवड़ियों को स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top