Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

CM धामी उत्तराखंड में आपदा जैसे हालत पर बोले-‘जनजीवन पटरी में लाना पहली प्राथमिकता’

देहरादून।उत्तराखंड में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है।जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा से प्रदेश को काफी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनजीवन पटरी में लाना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि कहा कि इस आपदा में तमाम लोग घायल हो गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं लापता लोगों की तलाश की जा रही है।सीएम ने कहा कि इसके साथ-साथ हमारी प्राथमिकता लोगों का जनजीवन सामान्य करने की है।बचाव और राहत कार्य जारी है, जो संपर्क मार्ग बाधित हैं, उन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।जो पुल बह गए हैं उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सकें। इस दिशा में लगातार कार्य चल रहा है और मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई है।

उन्होंने आगे कहा कि नदियों ने अपना रास्ता बदल दिया है। उनको चैनेलाइज करने के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि काफी नुकसान हुआ है, जल्दी से जल्दी स्थितियां सामान्य हों और लोग पुरानी अवस्था में आएं, इस कार्य में सभी लोग लगे हैं और मैं स्वयं भी इसकी देखरेख कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि बचाव और राहत कार्य ठीक प्रकार से हो।

पूरे प्रदेश में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ा है।वहीं भारी बारिश से प्रदेश के कई मार्ग बाधित हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते दिन भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गई थे और क्षमता के कई गुना जलस्तर बढ़ गया था। जिससे पुल, कई मार्ग क्षतिग्रस्त व मकान बह गए और कई घरों में मलबा आ गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनजीवन पटरी में लाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top