Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

CM धामी चंपावत विधानसभा की बदलेंगे तस्वीर, घोषणाओं पर तेजी से शुरु हुआ काम

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों की टाईमलाईन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाते हुए तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व विभाग के तहत मंच उप तहसील को शीघ्र क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने धर्मस्व विभाग को पूर्णागिरी मंदिर और देवीधुरा मंदिर एवं गोलज्यु कॉरिडोर के विकास हेतु एक ठोस कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री अरविंद सिंह ह्यांकी एवं श्री रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top