Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

CM धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात, कहा- राज्य में विकास की शुरुआत चंपावत से होगी

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय चंपावत दौरे पर हैं. यहां उन्होंने चंपावत और लोहाघाट विधानसभाओं के लिए कुल 42 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार के 100 दिनों के कामकाज को भी जनता के सामने रखा है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर जिले के विकास को लेकर अनेक घोषणाएं कीं, जिसमें जिले के 100 सरकारी स्कूलों का रूपांतरण किया जाएगा. नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास किया जाएगा. मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा. चम्पावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण और शूटिंग रेंज बनाया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे।

सीएम ने जिला मुख्यालय में पुस्तकालय बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख की घोषणा भी की है. इसके साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में निर्माण किया जाएगा. जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजन व पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, साथ ही पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा. जिले के टनकपुर से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर 7 हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा. चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा. राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा. सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा. घाट-पंचेश्वर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के नव सृजित पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑन लाइन शुभारंभ भी किया. आज से उप तहसील पुल्ला गुमदेश का संचालन प्रारंभ हो गया है. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए जिनका मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. सीएम ने विभिन्न प्रगतिशील कास्तकारों से वार्ता भी की. उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बद्री गाय की छास का भी स्वाद लिया, और किसानों के उत्पादों को सराहा।

गुरुवार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत पहुंचे. यहां सीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित चंपावत एवं लोहाघाट विधानसभाओं की कुल एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये (10370.54 लाख) की लागत की कुल 42 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसमें चंपावत की 9 योजनाओं का लोकार्पण व 14 योजनाओं का शिलान्यास के साथ लोहाघाट विधानसभा की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top