Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

CM धामी ने उत्तरकाशी को दी करोड़ों की सौगात,कही ये बात

उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार उत्तरकाशी में आयोजित “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की।

उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को भी चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से ₹11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹6000 सालाना दिए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 18 हजार पॉलीहाउस के स्थापना हेतु ₹304 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री के विशेष प्रयासों से वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य में स्टेट मिलेट मिशन को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के हित में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। हमारी सरकार जल्द समान नागरिक संहिता लागू करेगी। हमारी सरकार ने उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक पारित किया है।

इस अवसर पर यमुनोत्री के विधायक श्री संजय डोभाल, पुरोला के विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री के विधायक श्री सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक श्री राजकुमार, श्री केदार सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सूरतराम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top