Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

CM धामी ने खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण

पिथौरागढ़।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सीएम ने आपदा प्रभावितों को हर सम्भव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

सीएम ने बताया कि कयहां काफी नुकसान हुआ है। कोकिला गांव के 58 परिवार के मकान पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। एल धारा में भूस्खलन हुआ है उससे धारचूला शहर में मलबा आ गया है, काफी घर उसकी जद में आ गए हैं। हम लोग यहां पुनर्वास की व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

नेपाल के दार्चुला के ऊंचाई वाले क्षेत्र दल लेख में बादल फटने से उफनाए लास्कू नाले ने भारी तबाही मचाई है। इसका पानी काली नदी में जाने से नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं जबकि 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। इधर, भारतीय क्षेत्र में भी भारी मात्रा में आए पानी और मलबे की वजह से धारचूला के खोतिला में 36 मकानों में मलबा, पानी भर गया है। घर में घुसे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

नेपाल के दार्चुला के दल लेख में शुक्रवार रात 11 बजे के करीब मूसलाधार बारिश हुई जिससे लास्कू नाला उफान पर आ गया। स्थानीय लोग जहां इसे बादल फटना बता रहे हैं, वहीं प्रशासन अतिवृष्टि कह रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक जगत गाहा ने बताया कि आपदा से महाकाली नगर पालिका दो निवासी नंद राम बोहरा (77), वार्ड नंबर एक सल्ला निवासी मानमती कार्की (44), नौगांव पालिका दो निवासी जानकी ठगुन्ना (32), धनुली ठगुन्ना (15) और मोहनराम पार्की (68) की मौत हो चुकी है। इनके शव बरामद हो चुके हैं। मलबे से सल्ला गांव के आठ मकान समेत कुल 30 मकान जमींदोज हो गए हैं। गांव के बीरा ठगुन्ना को गंभीर चोटें आई है। खलंगा स्थित दशरथनगर का स्कूल बह गया है। दुहु और महाकाली को जोड़ने वाले लास्कू सस्पेंशन पुल और मोटर पुल भी बह गए हैं।

तिंकर सड़क पर खड़े चार वाहन बह गए हैं। महाकाली के प्रवाह को रोकने के लिए बनाए गए तटंबध भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेपाल के पुलिस कार्यालय ने बताया कि नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस को तैनात किया गया है। प्रभावितों के लिए नेपाल सरकार की ओर से खाने-पीने का सामान, राशन एवं अन्य सामग्री काठमांडू से हेलिकॉप्टर के जरिये भेजी जा रही है। इधर, भारतीय क्षेत्र धारचूला के खोतिला निवासी पशुपति देवी (65) पत्नी मान बहादुर दरवाजे का कुंडा नहीं खुलने के कारण घर के अंदर ही फंस गई। घर में पानी भरने से उनकी डूबने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top