Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

CM धामी से संबित पात्रा ने की मुलाक़ात,इन मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून।मुख्यमंत्री आवास देहरादून में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संबित पात्रा ने सीएम धामी से उत्तरकाशी जिले के साल्ड गांव में 12वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित जगन्नाथ मंदिर के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, मंदिर को एएसआई यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से संरक्षण और महाप्रभु के भोग के लिए उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से मंदिर के सौंदर्यीकरण समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विषय पर भी विस्तार से चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबित पात्रा को जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी के विकास में हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा से उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर को विकसित किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर उत्तराखंड के साथ पूरे देश की धरोहर है। जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी का संरक्षण कर उसका नव निर्माण कार्य एवं विस्तारीकरण किया जाएगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा उत्तराखंड दौरे पर हैं।आज उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जगन्नाथ मंदिर के विकास को लेकर चर्चा की।संबित पात्रा का कहना है कि जगन्नाथ मंदिर उत्तराखंड और ओड़िशा दोनों राज्यों के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top