Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

CM धामी बोले-‘दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को अपनाएंगे’,आदर्श उत्तराखंड के लिए होगा विचार-विमर्श

देहरादून।उत्तराखंड को जब 25 वर्ष पूरे होंगे, उस समय राज्य आदर्श स्थिति में हो, इसे लेकर शिविर में मंथन होगा। सीएम धामी ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली में क्या-क्या सुधार और बदलाव किए जा सकते हैं इस संबंध में शिविर में चर्चा होगी।

राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को जब 25 वर्ष पूरे होंगे, उस समय राज्य आदर्श स्थिति में हो, इसे लेकर शिविर में मंथन होगा। तीन दिन के इस मंथन शिविर में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने, राज्य की आय को बढ़ाने, सरकार की कार्यप्रणाली में क्या-क्या सुधार और बदलाव किए जा सकते हैं इस संबंध में चर्चा होगी।

दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को उत्तराखंड में कैसे उपयोग में लाया जा सकता है, इस बारे में भी मंत्री और अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे। बता दें कि 29 सितंबर से प्रस्तावित यह मंथन शिविर नैनीताल जिले के रामनगर में होगा। अभी कार्यक्रम स्थल का चयन नहीं किया गया है।

मंथन शिविर में शासन में तैनात सभी प्रमुख अधिकारी, विभागों के अध्यक्ष, जिलाधिकारी शामिल होंगे। इनमें से कुछ अफसर आदर्श उत्तराखंड के लिए एक विकास मॉडल भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ व देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञों को भी व्याख्यान के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से सरकार मंथन शिविर आयोजित करने जा रही है, जिसमें मंत्रियों और अफसरों के बीच आदर्श और सशक्त उत्तराखंड 2025 को लेकर विचार-विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top