Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

CM पुष्कर ने अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आईएसबीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने जिन महानुभावों को उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया उनमें पद्मभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट, पदमश्री बसन्ती बिष्ट, माधुरी बर्थवाल, प्रीतम भरतवाण, लाल बहादुर शास्त्री के पूर्व निदेशक शसंजीव चौपड़ा, निदेशक आईआईटी रूड़की प्रो0 अजीत कुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी अनुप नौटियाल, कवि साहित्यकार अतुल शर्मा, योग की अम्बेसडर दिलराज कौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले अन्य लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समारोह में अपने प्रयासों से समाज में उत्कृष्टता का कार्य करने वालों को सम्मानित करने से स्वयं को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिये हमारे प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। हर क्षेत्र में बेहतर सड़कों से आवागमन के साथ ही प्रदेश के औद्योगिकरण में बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड में उद्योगों को बेहतर वातावरण प्रदान करना है। हमारे उद्यमी हमारे राज्य के ब्राण्ड अम्बेसडर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से दिल्ली आना जाना एक्सप्रेस वे बनने से आसान हो जायेगा। हवाई जहाज से भी कम समय में यह दूरी तय होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने तथा बाहरी संदिग्ध लोगों के वेरिफिकेशन की पहल की गई है ताकि प्रदेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में बुद्धिजीवियों एवं विषय विशेषज्ञो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top