Headline
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

CM पुष्कर से मिला नेपाली प्रतिनिधिमंडल,इन मुद्दों पर हुई बात

देहरादून।नेपाल के डेलीगेशन ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।नेपाली डेलीगेशन ने उत्तराखंड की अनेक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नेपाली प्रतिनिधिमंडल से बॉर्डर से लेकर अन्य मुद्दों पर भी बात हुई।नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के लिए ये राजनीतिक भेंट हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि नेपाल की वित्त विभाग और वन विभाग समेत कई समितियां यहां पर आई हुई हैं।इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये हैं।सीएम धामी ने कहा कि नेपाल के अधिकारियों को लगता है कि नया भारत बन रहा है।पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा भारत बन रहा है, जिसका मान विश्व में बढ़ रहा है. धामी ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है।नेपाल के साथ हमारे रोटी-बेटी और भाईचारे का रिश्ता है।ऐसे में नेपाल की इस पहल से दोनों देशों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे।

नेपाल से आए डेलीगेशन का कहना है कि दोनों देशों का रहन-सहन, संस्कृति और धार्मिक परंपरा मिलती जुलती है।ये दोनों देश सदियों के एक दूसरे के भाईचारे के प्रतीक बने हुए हैं। ऐसे में इस रिश्ते को और मजबूत बनाने और सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के रिश्ते सुधरने बहुत जरूरी हैं। वन्य जंतु आरक्षण की भी काफी संभावना है।ऐसे में दोनों देशों को मिलकर सीमा विवाद को सुलझाना पड़ेगा।भौतिक विकास और आर्थिक समृद्धि को कैसे आगे बढ़ाएं इसको लेकर चर्चा हुई है, क्योंकि भारत-नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने है।

पड़ोसी देश नेपाल, भारत के साथ सीमा संबंधी मुद्दे को हल करने के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।2 अप्रैल शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत दौरे पर आए।वहीं, नेपाल की संसदीय समिति के विधायक और समन्वयक उत्तराखंड पहुंचे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।इस दौरान उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों और आपसी हित की परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top