Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘

’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र’‘

देहरादून। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं आज ही पूर्ण कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी की तथा शिविर स्थल पर ही जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। त्वरित समाधान से लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top