Headline
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दमदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब सीरीज अपने नाम करने के इरादे से दूसरे मुकाबले में उतरेगी। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर गुरुवार को होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। भारत जहां जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगा, वहीं इंग्लैंड की कोशिश मुकाबले में वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। मुकाबले से पहले कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

पहले वनडे में शानदार 80 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि उनकी चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि गिल दूसरे वनडे के लिए पूरी तरह फिट रहेंगे और टीम की अगुवाई करेंगे।

वहीं, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। पहले मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके थे। टीम प्रबंधन चाहेगा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इस बार अधिक जिम्मेदारी निभाएं, क्योंकि इंग्लैंड की गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है।

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की लय में वापसी भारत के लिए राहत की खबर है। पहले वनडे में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और धार दोनों का परिचय दिया। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी योगदान देकर टीम संतुलन मजबूत किया है।

कार्डिफ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए गुरनूर बरार की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकती है। हालांकि अंतिम फैसला मैच से पहले पिच की स्थिति और गिल की फिटनेस को देखते हुए लिया जाएगा।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह/गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

मैच कब और कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे टॉस होगा, जबकि 5:30 बजे मुकाबला शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top