Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी कर रहा बर्बाद- पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि सत्य को आधार बनाकर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठा और क्रूरता छोड़कर उनकी मांगों को सुने।

बता दें कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच व नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ और पुलिस के बीच गुरुवार को टकराव हो गया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस के वाहनों को भी निशाना बनाया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव और लाठीचार्ज में प्रेमनगर के थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं।

इनमें कुछ को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देना पड़ा। पथराव से पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन के शीशे टूट गए। कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। शहर का मुख्य मार्ग जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंची डीएम सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के साथ भी भीड़ ने अभद्रता की। कुछ अधिकारियों पर भीड़ की तरफ से प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी गईं। इस घटनाक्रम के चलते राजपुर रोड पर घंटाघर से एस्लेहाल तक छह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसका असर शहर के अन्य मार्गों की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा।

देर शाम पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार सहित 60 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद किसी तरह राजपुर रोड पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए घटनाक्रम की आंच प्रदेश के अन्य जिलों तक भी पहुंची। यहां भी बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top