Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्‍ट से हो सकते है बाहर

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्‍ट से बाहर हो सकते हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से नागपुर में पहला टेस्‍ट शुरू हुआ है।ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को पहले दो टेस्‍ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था क्‍योंकि वो अपनी पीठ की समस्‍या से उबरने में लगे हुए हैं। वह बेंगलुरु के एनसीए में रिहैब कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बुमराह ने एनसीए नेट्स पर गेंदबाजी शुरू कर दी है और अगर सब ठीक रहा तो ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्‍ट में वापसी करेंगे। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है क्‍योंकि इस साल वनडे वर्ल्‍ड कप भी होना है। इसलिए बुमराह को चोट से ठीक होने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि टेस्‍ट सीरीज के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह का चयन होगा या नहीं, इसका फैसला अगले सप्‍ताह लिया जाएगा।

बता दें कि भारत-ऑस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज 17 से 22 मार्च के बीच खेली जाएगी। द टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘बुमराह पिछले कुछ दिनों से एनसीए में गेंदबाजी सत्र कर रहे हैं और अच्‍छा कर रहे हैं। उन्‍हें कोई जकड़न महसूस नहीं हो रही है जो कि उनके लिए सबसे बड़ी चीज है।’ रिपोर्ट में बताया गया कि 29 साल के बुमराह ने एनसीए में सफेद गेंद से गेंदबाजी की, जिससे संकेत मिला कि वो टेस्‍ट सीरीज के बजाय वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

याद दिला दें कि भारतीय तेज गेंदबाज ने सितंबर 2022 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। पहले ऑस्‍ट्रेलिया में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में उनका नाम शामिल था, लेकिन फिर मोहम्‍मद शमी को उनके विकल्‍प के रूप में शामिल किया गया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा मानकों का ध्‍यान रखते हुए उन्‍हें बाहर किया। बुमराह ने अब तक 30 टेस्‍ट, 72 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top