Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

जम्मू में सनकी प्रेमी की करतूत, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।

पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोडक़र अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top