Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 15 रनों से दी मात, पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 64वां मैच खेला गया। दिल्ली ने दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को 15 रन से मात दी। टॉस हारने के बाद दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बनाए। पृथ्वी शॉ और राइली रूसो ने अर्धशतक जड़े। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर पंजाब को 198 रन पर ही रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। शिखर धवन बिना खाता खोले ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। आर्थव तायडे और लिविंगस्टन ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। तायडे 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। लिविंगस्टन ने 94 रन की पारी खेली। ईशांत शर्मा और नॉर्खिया को दो-दो विकेट मिले। मैच के टर्निंग प्वाइंट के बारे में बात करें तो वह दो रहे। पहला पंजाब के बल्लेबाज आथर्व तायडे का रिटायर्ड आउट होना टीम का झटका दे गया।

14वें ओवर के तायडे मैदान से बाहर चले गए। आउट होने से पहले तायडे ने 42 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। उनकी जगह जीतेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। यहीं मैच पंजाब की पकड़ से निकल गया। दूसरा 19वां ओवर रहा। पंजाब को दो ओवर में 38 रन चाहिए थे जीत के लिए। वॉर्नर ने 19वां ओवर नॉर्खिया से करवाया। नॉर्खिया ने इस ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए। साथ ही सैम करन का विकेट चटकाया। वहीं, हरप्रीत बरार भी रन आउट हुए। आखिरी ओवर में लिविंगस्टन बड़े शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब 15 रन से मैच हार गई। इस हार से पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने को झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top