Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ,दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल कनैक्शन, आय प्रमाण पत्र आर्थिक सहायता दिलाने, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, एनएचआई से मुआवजा दिलाने, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, जिन शिकायतों पर जांच होने से विलम्ब हो रहा है की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दे दी जाए।
मिठ्ठीबेहरी निवासी डॉ आलोक मित्तल की 200 गज भूमि, जिस पर प्रापर्टी डीलरों द्वारा कब्जा किया गया था, जनुसुनवाई में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जांच कर भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए गए थे जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पुलिस की मौजूदगी में भूमि को कब्जामुक्त करते हुए सम्बन्धित को कब्जा दिलाये जाने पर डॉ आलोक मित्तल द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में सहसपुर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम खुशहालपुर सहसपुर में भूमि विक्रय की गई जिस पर प्रापर्टी डीलर द्वारा भूमि की रजस्ट्री करवा ली गई तथा भूमि क्रय हेतु दी गई धनराशि के चैक बांउस हो गए है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। पुरबिया लाईन बहादुर रोड मौहल्ला सैंट्रलहोपटाउन निवासियों द्वारा सड़क न होने से हो रही परेशानी की शिकायत की गई जिसपर उप जिलाधिकारी विकासनगर को नगर निकाय सेलाकुई से समन्वय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसील डोईवाला अन्तर्गत कोटीमयचक में सार्वजनिक रास्ते पर पेड़ लगाकर तथा तारबाड़ कर सार्वजनिक रास्ते को घेरने की शिकायत तथा रानीपोखरी में शिकायतकर्ता की भूमि पर सीमांकन कार्यों में देरी की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत कृषाली चौक पर भूमि पर कब्जा करने तथा रास्ता विवाद की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भूमि के स्वामित्व जांच की शिकायत पर तहसीलदार सदर को जांच के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, जलसंस्थान, पीएमजीएसवाई, से प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। डोईवाला ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण मुआवाजा सम्बन्धी शिकायतें पर एनएचआई एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक उप गन आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल,, उप नगर मजिस्ट्रेट मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, तहसीलदार सदर मौ शादाब, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top