Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

DM सोनिका ने नगर निगम का औचक निरीक्षण किया

देहरादून।16 दिसंबर 2023,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा देहरादून शहर को सुन्दर, स्वच्छ, सुगम आवागमन बनाने हेतु जिलाधिकारी को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज आज जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून का औचक निरीक्षण कर सम्पादित कार्यों का अवलोकन करते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में प्लानिंग बनाकर कार्य करने की रणनीति बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम के औचक निरीक्षण के उपरान्त कार्मिकों में दिखी सक्रियता। डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण सही प्रकार से कार्य जीपीएस में मैपिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा वाहनों के आवागमन रूट को जीआईएस मैप पर कलरफुल बनाने के दिशा-निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में 1 एसएनए, 4 कर निरीक्षक सहित कुल 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनके एक दिन के सीएल में कटौति करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम में अपने कार्य हेतु आने-वाले लोगों से भी बात करते हुए समस्याए जानी तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने आज नगर निगम देहरादून का औचक निरीक्षण करते हुए नगर निगम परिसर स्थित कार्यालयों, सैक्शन, रिकार्डरूम में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक सैक्शन में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा रजिस्टर से कार्मिकों के नाम बोलते हुए उपस्थिति जांचते हुए फील्ड में गए कार्मिकों की वीडियोकॉल के माध्यम से फील्ड में उपस्थिति देखी।साथ ही निर्देश दिए कि जो कार्मिक फील्ड में गए हैं वह किस निमित फील्ड में गए तथा क्या कार्यवाही की गई, उसकी शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान 13 कार्मिक मौके पर उपस्थित नही थे, जिस पर सम्बन्धित कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश अपर नगर आयुक्त को दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कूड़ा उठान वाहनों की जीआईएस के माध्मय से ऑनलाईन कूड़ा उठान की स्थिति देखते हुए प्रत्येक घर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का रूट निर्धारित करते हुए नियमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य नगर अधिकारी को जोनल आफिस में बैठने हेतु रोस्टर बनाने तथा कार्मिकों को कार्य आवंटन करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाईट सही कार्य कर रही है उसका प्रमाणित सूचना देने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण उपरान्त अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। निर्देशित किया कि नगर निगम की भूमि की मैपिंग करते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाएं, शहर में दीवारों पर पोस्टर बैनर न लगें यदि लगे पाए गए तो सम्बन्धित पर होगी कार्यवाही, जहां स्ट्रीट लाईट लगी है वह खराब न हो यदि खराब होने की शिकायत आती है तो त्वरित ठीक करने की कार्यवाही हो, म्यूटेशन के वाद अनावश्यक लम्बित न रहे यदि कोई वाद लम्बित है उसका कारण वर्णित हो तथा सम्बन्धित को सूचना भी दी जाए। वार्डवार कूड़ा उठान वाहनों से कूड़ा उठान किया जाए तथा इसकी प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम की भूमि की मैपिंग की जाए यदि कहीं अतिक्रमण हैं तो सरकारी भूमि से अतिक्रमणमुक्त करने की कार्यवाही करें। कर वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा जो बड़े बकायेदार हैं उनको नोटिस प्रेषित किए जांए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त श्री जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top