Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

अतीक अहमद के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर रेड, 75 लाख की नकदी और करोड़ों के दस्तावेज बरामद

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में फंसे कुख्यात माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अतीक के 15 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 75 लाख की देशी और विदेशी करंसी बरामद की है। इसके अलावा करोड़ों रुपये कीमत की जमीनों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सारी जमीनें अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियां हैं और इन्हें अपराध के जरिए अर्जित किया गया था।

ईडी और इनकम टैक्स विभाग की इस जांच में पता चला है कि अतीक अहमद ने बिल्डर्स, बड़े बिजनेसमैन व प्रॉपर्टी डीलर्स के माध्यम से अपनी ब्लैक मनी को व्हाइट किया है। इसके अलावा अतीक और उसके करीबियों के ठिकानों से कई जमीनों की रजिस्ट्री और कई कंपनियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें करोड़ों की बेसकीमती जमीन अतीक ने अपने करीबियों के नाम करा रखी है। इसी प्रकार विभिन्न कंपनियों के दस्तावेज से पता चला है कि अतीक के परिजन और उसके कुछ रिश्तेदार इन कंपनियों में एमडी से लेकर डायरेक्टर तक हैं।

एक कंपनी दस्तावेज में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बड़ा बेटा उमर डायरेक्टर है। इसी प्रकार इस जांच में अतीक के ठिकानों से 55 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। इस संबंध में ईडी के अधिकारियों ने अतीक के करीबियों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि यह सारी कंपनियां डमी हैं। इनमें पैसा लगाने वाले भी अलग अलग लोग हैं। बता दें कि ईडी और इनकम टैक्स की टीम ने अतीक के करीबियों के ठिकानों पर उस समय दबिश दी, जब सब लोग सो रहे थे।

सभी स्थानों पर सुबह पांच बजे जब ईडी की टीम ने दरवाजा खटखटाया तो लोग आंख मलते हुए बाहर निकले, वहीं जैसे ही ईडी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया, उनकी नींद काफूर हो गई। बता दें कि ठीक उसी समय साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयागराज आ रही थी। ईडी सूत्रों के मुताबिक करीब 100 से अधिक प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। इसके अलावा करीब 200 बैंक अकाउंट भी संदिग्ध मिले हैं। इन बैंक खातों से हर महीने मोटी रकम को इधर से उधर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top