Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक

निर्वाचन तैयारियों, बूथ सत्यापन और BLO तैनाती पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने देहरादून में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

चुनाव आयुक्त डॉ. जोशी ने निर्देश दिए कि आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की तैनाती जल्द पूरी करने और 1200 से अधिक मतदाताओं वाले या 2 किलोमीटर से ज्यादा पैदल दूरी पर स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर नए बूथों का समय पर पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि नए BLO की तैनाती पूरी कर ली गई है। अगस्त-सितंबर में DEO, ERO, BLO सुपरवाइजर, BLO और BLA के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 85 लाख मतदाता हैं, जिनमें 44 लाख पुरुष, 41 लाख महिलाएं और 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें 1.64 लाख युवा मतदाता, 84 हजार दिव्यांग मतदाता और 21 हजार सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।

प्रदेश में अब तक 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों और दूरस्थ मतदान केंद्रों का सत्यापन कर लिया गया है और लगभग 1000 नए पोलिंग बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।

हरेला पर्व से जुड़ा जागरूकता अभियान, थीम आधारित कैलेंडर भी तैयार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रदेश में स्थानीय लोकपर्व हरेला को मतदाता जागरूकता से जोड़ा गया है। सभी पोलिंग बूथों और अन्य स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सालभर के लिए थीम आधारित जागरूकता कैलेंडर भी तैयार किया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और ईआरओ डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल भी उपस्थित रहीं।

8 thoughts on “चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक

  1. I’d like to thank you for the efforts you’ve put in penning this site.
    I’m hoping to view the same high-grade blog posts by
    you later on as well. In fact, your creative writing abilities has motivated me to
    get my own site now 😉

Leave a Reply to fx-broker.co.za/fxpro-fee-and-commissions/ Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top