Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलापूर्ति और ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में बैठक

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ऑयल कंपनियों को दिए निर्देश कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की करें मैपिंग

दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 कार्डधारकों को दिया गया है निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर का लाभ- रेखा आर्या

देहरादून। आज प्रदेश की खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों तथा ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी ली और कहा कि योजना का सही प्रकार से क्रियान्वयन हो और पात्र लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ मिले इस हेतु समस्त ऑयल कंपनियों द्वारा अभी तक जिन अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की मैपिंग नही की गई है उसकी मैपिंग कराना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराएं तत्पश्चात पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय स्तर को प्रेषित करें। ताकि विभाग इस संबंध में आगे की कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचा सके।

साथ ही विभागीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिए गए कि राज्य में कितने ऐसे राशनकार्ड धारक हैं जिनके गैस कनेक्शन एक्टिव हैं अगर हैं तो क्या वह गैस ले रहे हैं अथवा नही, इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाते हुए मार्च 2023 तक बनाकर विभाग को भेजें।

ु

खाद्य मंत्री ने बताया कि अभी तक राज्य में इस योजना के अंतर्गत माह दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध कराने के साथ ही सब्सिडी भी उनके खातों में भेज दी गई है। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में योजना की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजनमानस को योजना की सही प्रकार से जानकारी प्राप्त हो। खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों की हर सम्भवतः मदद की कोशिश कर रही है, पहले फ्री राशन और अब राशन कार्डधारकों के लिए फ्री गैस सिलेंडर दिया जा रहा है और सरकार के इस फैसले से लोगों को बहुत राहत मिल रही है।

बता दे कि राज्य सरकार द्वारा अन्तोदय अन्न योजना के अंतर्गत राशनकार्ड धारको को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।जिस हेतु आयल कंपनियों को धनराशि उनके खातों में एडवांस रोलिंग के रूप में दी गई है।स्कीम का लाभ केवल अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा, जिनकी संख्या प्रदेश में करीब एक लाख 84 हजार है।इस योजना पर सालाना करीब 55 करोड़ का खर्चा आएगा। इस अवसर पर सचिव खाद्य श्री ब्रजेश कुमार संत जी,उपायुक्त श्री पीएस पांगती जी,आरएमओ श्री सीएम घिल्डियाल जी सहित समस्त जिलापूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top