Headline
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हुआ हिमाचल, इन ऑफर से किया जा रहा लुभाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश। पर्यटकों के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार है। उन्हें लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 50 फीसदी छूट जारी की गई है। ट्रैवल एजेंट्स सैलानियों को घूमने-फिरने के पैकेज पर 30 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। टैक्सी ऑपरेटर सैलानियों को साइट सीन बुकिंग के साथ फ्री पिकअप-फ्री ड्रॉपिंग की पेशकश कर रहे हैं।

हिमाचल में मौसम खुलने के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। सड़कें बहाल होने के बाद शिमला, कसौली, चायल, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, धर्मशाला, डलहौजी तक सैलानी पहुंचने शुरू हो गए हैं। कुल्लू-मनाली में भी सैलानी आना शुरू हो गए हैं। एचपीटीडीसी ने होटलों में 15 सितंबर तक कमरों की बुकिंग पर 50 फीसदी छूट दी है।

कुछ निजी होटल 20 दिसंबर तक कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट दे रहे हैं, बड़े होटल दो रात ठहरने पर तीसरी रात मुफ्त या कमरे की बुकिंग पर फ्री ब्रेकफास्ट और डिनर दे रहे हैं। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आपदा के बाद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 30 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि सैलानियों को 25 से 30 फीसदी छूट के अलावा माता-पिता के साथ 12 साल तक के बच्चों का चार्ज नहीं लिया जाएगा। टैक्सी ऑपरेटर साइट सीन पैकेज के साथ सैलानियों को होटल तक फ्री पिकअप-फ्री ड्रॉपिंग दे रहे हैं। ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सैलानियों को साइट सीन पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top