Headline
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

धामी के नेतृत्व में हो रहे हैं ऐतिहासिक कार्य, धामी सरकार के बेहतरीन कार्य दूसरे राज्यों के लिए बनेंगे रोल मॉडल

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उतराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जो दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनेंगे और उन्हे दूसरे राज्यों मे लागू किया जा सकता है।

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अनेक चुनौतियों के बीच कसौटी पर खरे उतरे है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश मे पहली बार उतराखंड मे आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है। वहीं धर्मान्तरंण कानून हो या समान नागरिक आचार सहिंता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास अर्जित किया है और चाहे भर्ती घोटालों से निपटने मे पारदर्शिता हो या जोशीमठ आपदा से निपटने मे प्रयास मुख्यमंत्री ने सूजबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन जिसमे उन्होंने आगामी दशक को उतराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस और बढ़ रही है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आम जन के हितो के लिए प्रयासरत उतराखंड ने बीपीएल को ही आयुष्मान का लाभ देने के बजाय राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह लाभ दिया है तो साथ ही मातृ शक्ति को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण भी मुहैया कराया है।

गौतम ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा भी दिया है। प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार पार्टी का धेय महज चुनाव जीतना नही, बल्कि जनता का दिल जीतना भी है। पार्टी को समाज का समर्थन है और उनके प्रयास से देश आगे बढ़ रहा है। आज बूथ स्तर पर पार्टी के 35 पन्ना प्रमुख है, जबकि कांग्रेस को कार्यकर्ता नही मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top