Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

भीषण हादसा- ट्रक से भिड़ी एसयूवी, 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत- शादी समारोह में जा रहे थे सभी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक भीषण सडक़ हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 5 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना में हताहत लोग धमतरी जिले के सोरम-भटगांव गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। दुर्घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर पुरुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगतारा गांव के पास हुई।

पुरुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले लोग कांकेर जिला के मरकटोला गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी उनकी एसयूवी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। बताया कि वाहन में सवार 10 लोगों की तत्काल मौत हो गई वहीं 1 बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वह अपना वाहन घटनास्थल पर ही छोडक़र फरार हो गया।

वहीं छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभी-अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top