Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

अग्निवीर बनने के लिए कामन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य, 15 मार्च तक कर सकते हैं आनलाइन पंजीकरण

अल्मोड़ा। अब अग्निवीर बनने के लिए पहले कामन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके बाद भी शारीरिक भर्ती में युवा भाग ले सकते हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, यूएस नगर के युवाओं की आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी। अल्मोड़ा सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल आदित्य मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपया निर्धारित किया गया है। लेकिन अभ्यर्थियों को 250 रुपए ही जमा करने हैं। 50 फीसद धनराशि सेना के माध्यम से वहन की जाएगी। आवेदन फार्म के साथ आधार संख्या देना भी अनिवार्य है। अगर किसी भी युवा को आवेदन फार्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस बार नए नियम से अग्निवीरों की भर्ती होगी।पहले कामन एंट्रेंस एग्जाम होगा। 15 मार्च तक इसमें युवा आनलाइन तरीके से पंजीकरण कर सकते हैं। आनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल को देश के 176 स्थानों में एक साथ कराई जाएगी। उम्मीदवारों के पास परीक्षा स्थानों के पांच विकल्प होंगे। उनमें से परीक्षा स्थान आवंटित किए जाएंगे। आरओ आदित्य मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 20 अंक, राष्ट्रीय खिलाड़ी 15, अंतर विवि स्तर खिलाड़ी 10, एनसीसी बी प्रमाणपत्र 10, सी प्रमाणपत्र पर 20 अंक बोनस दिए जाएंगे। गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को 25 अंक दिए जाएंगे। इस बार आइटीआइ किए गए अभ्यर्थी को भी बोनस अंक दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top