Headline
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री

ऑनलाइन लूडो की लत से गंवाए 17 लाख, डांट से बचने के लिए फर्जी लूट की रची कहानी

गाजियाबाद। एक युवक ऑनलाइन लूडो खेलने में 17 लाख रुपए हार गया। फिर उसको ये डर सताने लगा कि रुपयों के बारे में मां-बाप को क्या जवाब देगा। पिता की डांट से बचने के लिए बेटे ने 6 लाख रुपए लूट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच करते हुए पूरा केस खोल दिया। लूट की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया, 12 अप्रैल को थाना साहिबाबाद पर गुफरान नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका 23 वर्षीय पुत्र साकिब शहीदनगर से माल खरीदने साहिबाबाद गया था। वो 6 लाख रुपए लेकर लौट रहा था। इसके बाद वो नागद्वार के पास बेहोशी अवस्था में सडक़ पर पड़ा हुआ मिला। जिसको बाद में जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया। गुफरान के मुताबिक, साकिब के पास मौजूद 6 लाख रुपए कोई जहरखुरानी टाइप व्यक्ति लूटकर ले गया।

एसीपी ने बताया कि इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की गई। जब पीडि़त द्वारा बताए गए फैक्ट में कुछ झोल नजर आया तो पुलिस ने साकिब से कड़ाई से पूछताछ की। साकिब ने कुबूला कि वो ऑनलाइन लूडो गेम खेलता है और इसमें अब तक करीब 17 लाख रुपए हार चुका है।

डर से घबराकर साकिब ने 10 अप्रैल को माल खरीदने के नाम पर परिजनों से डेढ़ लाख रुपए लिए। उसने परिजनों को बताया कि वो माल खरीदकर इसे हिंडन विहार क्षेत्र में अन्य व्यापारियों को बेचेगा और वहां से करीब 6 लाख रुपए लेकर लौटेगा।

रास्ते में साकिब नागद्वार के पास रुका, सडक़ किनारे स्कूटी खड़ी की और खुद बेहोश होने का नाटक कर जमीन पर लेट गया। मौके पर कुछ लोग आए तो साकिब ने उन्हें अपने पिता का नंबर दिया और फोन करके लूट की सूचना दिलवाई। जब परिजन मौके पर आए तो साकिब ने उन्हें बताया कि अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाने के कारण वो स्कूटी से गिर गया और इस दौरान कोई व्यक्ति उसके रुपए उठाकर ले गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top