Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

अमृतपाल सिंह को शरण देने वालों पर शिकंजा, दो भाई गिरफ्तार

पंजाब। होशियापुर जिला पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अमृतपाल 18 मार्च से फरार है और तभी से पंजाब पुलिस ने उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राजपुर भइयां निवासी गुरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल 28 मार्च की रात गांव मरनियां में पुलिस से बचकर दोनों भाइयों से मिला था, जब वह ट्रैक्टर-ट्राली में बालू भर रहे थे। दोनों भाई अमृतपाल को अपने घर ले गए, उसे खाना खिलाया और बदलने के लिए कपड़े भी दिए। इसके बाद एक गाड़ी वहां आई और अमृतपाल उसमें बैठकर चला गया। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि करने के लिए किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों आरोपियों को आज अपराह्न स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top