Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

MACPS: राज्य कर्मचारियों के एमएसीपीएस पर संशोधित आदेश जारी

देहरादून।उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, एमएसीपीएस यानी संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसका लाभ राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। खासकर प्रसूति अवकाश पर जाने वाली महिलाओं के लिए यह आदेश राहत लेकर आया है।

उत्तराखंड में संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना का लाभ दिए जाने में कुछ ऐसे कर्मचारियों को दिक्कतें आ रही थी, जो बाध्य प्रतीक्षा में रहे हो या फिर जिन्होंने विभिन्न कारणों से लंबी छुट्टी ली हो। इसी कड़ी में 2 महीने पहले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की तरफ से एसीएस वित्त को भी एक पत्र लिखा था।जिसमें खासतौर पर ऐसी महिलाओं को लेकर एमएसीपीएस का लाभ न मिल पाने की बात कही गई थी।जो प्रसूति अवकाश या बाल्य देखभाल अवकाश पर गईं हों। ऐसी महिला कर्मियों की एसीआर उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

लिहाजा, शासन ने एक आदेश जारी करते हुए इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की है।इसके तहत जहां एक तरफ वित्तीय अपग्रेड की अनुमन्यता के लिए बाह्य सेवा देने वालों के लिए बाह्य सेवा योजक से दी जाने वाली गोपनीय प्रविष्टि को आधार माना जाएगा।वहीं दूसरी तरफ बाध्य प्रतीक्षा या लंबी छुट्टी पर जाने वाले कर्मियों की 3 महीने से कम की अवधि के कार्यकाल के कारण गोपनीय प्रविष्टि न लिखे जाने पर 5 साल पूर्व की वार्षिक उपस्थिति की गणना में निर्धारित वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि का संज्ञान लिया जाएगा।

यदि इस अवधि में भी उत्तम वार्षिक प्रविष्टि का मानक पूरा नहीं होता है तो एसीपी की देयता की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा।शासन के इस नए आदेश के बाद बाध्य प्रतीक्षा पर रहने वाले कर्मियों और लंबी छुट्टी पर जाने वाले कर्मियों को राहत मिलेगी। खासतौर पर उन महिलाओं को जो प्रसूति अवकाश के कारण गोपनीय प्रविष्टि से वंचित रह जाती हैं।

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को एमएसीपीएस यानी संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना का लाभ दिए जाने को लेकर एक नया आदेश जारी किया गया है।जिसमें वित्तीय अपग्रेडेशन के अनुमन्यता को लेकर स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। जिसका लाभ खासतौर पर उन महिलाओं को मिलेगा।जो प्रसूति अवकाश के कारण गोपनीय प्रविष्टि से वंचित रह जाती हैं। इसके अलावा बाध्य प्रतीक्षा में रह रहे कर्मियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top