Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

जोधपुर के विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुुर में एक विश्वविद्यालय परिसर में तीन छात्रों ने एक नाबालिग के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुुष्कर्म किया। पुुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, लडक़ी शनिवार को ब्यावर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और देर रात जोधपुर बस स्टॉप पर पहुंची। इसके बाद दोनों कमरे की तलाश में एक गेस्ट हाउस में गए, जहां एक कर्मचारी ने लडक़ी के साथ गलत हरकत की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वे वहां से चले गए और एक कमरे की तलाश कर रहे थे, इसी बीच तीन छात्र उनके पास आए व मदद करने के बहाने वे दोनों को पास के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में ले गए और बारी-बारी से लड़क़ी के साथ बलात्कार किया। सुबह की सैर करने वाले लोग वहां पहुंचने लगे, तो वे भाग गए।

आरोपियों की पहचान जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र बाड़मेर के समंदर सिंह, अजमेर से बीएड कर रहे भट्टम सिंह और जेएनवीयू में पीजी के छात्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस से बचने के प्रयास में तीनों घायल हो गए। लेकिन उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि इन छात्रों को छात्र संघ नेता लोकेंद्र सिंह के सहयोगियों ने ठहराया था, जो एबीवीपी से टिकट की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच एबीवीपी ने खुद को आरोपियों से अलग कर लिया है।

अपने बयान में संगठन की ओर से कहा गया, एबीवीपी जोधपुर में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की बेहद दुखद घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग करती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि उल्लिखित घटना के आरोपियों का एबीवीपी से कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top