Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

सांसदों को मोदी की नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान भाजपा और एनडीए के घटक दलों के सांसदों से मुलाकात की। ध्यान रहे एनडीए में भाजपा के अलावा घटक दलों के सांसदों की संख्या गिनी चुनी है। एकनाथ शिंदे की पार्टी के अलावा बाकी सहयोगी पार्टियों के पास एक-एक, दो-दो सांसद हैं। सो, बुनियादी रूप से यह बैठक भाजपा के सांसदों की ही थी। इसमें बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने चुनाव क्षेत्र में काम करने और चुनाव लडऩे को लेकर नसीहत दी। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा कि सांसदों को सिर्फ चुनाव लडऩे के लिए ही राजनीति नहीं करनी चाहिए। जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने इशारों इशारों में सांसद को समझा दिया कि अगले चुनाव में उनकी टिकट कट सकती है।

हिंदी पट्टी के राज्यों खास कर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि के सांसदों को उस बैठक से ऐसे संकेत मिले हैं कि उनकी टिकट पक्की नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩा ही सब कुछ नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने सांसदों से कहा कि टिकट नहीं मिलती है तो उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। वे पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि हर राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर कई दौर के सर्वेक्षण हो चुके हैं और चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों की पहचान की काम हो रहा है। उम्र और जीतने की क्षमता के पैमाने पर कई सांसदों की टिकट कटने की संभावना है। जिन सांसदों की टिकट कटेगी उनमें से बहुत कम ऐसे हैं, जिन्हें संगठन के काम ही जिम्मेदारी मिलेगी। बाकी सांसद पूर्व का टैग लगा कर राजनीतिक बियाबान में भटकते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top