Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

समूह-ग की भर्तियों के लिए तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में, प्रदेश के 412 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की दो समूह-ग की भर्तियों के लिए तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में हैं। आयोग इन दोनों बड़ी भर्तियों की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। वहीं, पीसीएस-जे परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी हो जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च को कनिष्ठ सहायक की परीक्षा प्रदेश में 412 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 1,45,239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद नौ अप्रैल को वन आरक्षी की परीक्षा 617 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 2,06,431 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद आयोग 23 अप्रैल को सहायक लेखाकार परीक्षा का आयोजन करेगा।

आयोग अध्यक्ष राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा 2023(पीसीएस-जे) के लिए एक-दो दिन में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा प्रस्तावित है। अन्य भर्तियों के लिए भी कैलेंडर के हिसाब से तैयारी की जा रही है। पीसीएस परीक्षा हर साल कराने के फैसले के तहत शासन में कार्मिक विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर पीसीएस के लिए रिक्तियां मांगी हैं। रिक्तियां आने के बाद शासन स्तर से राज्य लोक सेवा आयोग को भर्तियों का प्रस्ताव(अधियाचन) भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आयोग विज्ञप्ति जारी करेगा।

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड की अधिवासित महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के संबंध में जो उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम, 2022 जारी किया गया है, आयोग उसे सभी परीक्षाओं में नियमानुसार लागू करना सुनिश्चित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top