Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थनगरी में जबरदस्त उत्साह, अब तक 1.40 लाख से अधिक यात्री करा चुके ऑनलाइन पंजीकरण

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा करीब दो माह बाद शुरू होनी है, लेकिन यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 फरवरी से शुरू किए गए आनलाइन पंजीकरण में अब तक 1.40 लाख से अधिक तीर्थ यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही अब श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति भी शीघ्र दोनों धाम में पूजा व अभिषेक के लिए पंजीकरण खोलने पर विचार कर रही है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय तिथि से शुरू होने जा रही है। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीय तिथि पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। हालांकि इसके लिए अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। इस वर्ष की चारधाम यात्रा में बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद 21 फरवरी को प्रशासन ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए आनलाइन पंजीकरण भी खोल दिया है। आनलाइन पंजीकरण खुलने के साथ ही पहले दिन 31 हजार तीर्थ यात्रियों ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया। दो दिन पूर्व पंजीकरण की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई। जबकि, सोमवार को पंजीकरण खुलने के सातवें दिन एक लाख 40 हजार 96 तीर्थयात्री बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके थे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उप निदेशक वाईएस गंगावार ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक बदरीनाथ धाम के लिए 62953 और केदारनाथ धाम के लिए 77143 तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके थे। बताया कि दोनों धाम में पूजा और अभिषेक के लिए भी आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। शीघ्र ही श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति पूजा व अभिषेक के लिए अपनी आनलाइन वेबसाइड खोलने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top