Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

वरुण धवन की फिल्म बवाल का नया गाना दिल से दिल तक जारी

फिल्म बवाल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने बवाल का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी किया था, वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना दिल से दिल तक सामने आ चुका है। इस गाने को लक्ष्य कपूर, आकाशदीप सेनगुप्ता और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी है।

जाह्नवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिल से दिल तक गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, छलक गए नैना, तूने मन भर दिया। मेरे खाली से दिल को यूं, तूने घर कर दिया। नितेश तिवारी ने बवाल के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। बवाल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 21 जुलाई को किया जाएगा। बवाल एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है।

इस फिल्म के जरिए वरुण धवन औऱ जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने बताया कि, इस फिल्म का किरदार उनका अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदान है। जिसके बाहर और अंदर दोनों तरफ बवाल मचा होता है. साथ ही ये भी कहा कि ये रोल हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। वहीं ट्रेलर के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर इसके बाद ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवारा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top