Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

वनडे विश्व कप 2023- भारत की लगातार छठी जीत, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार छठा मैच जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में भारत के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 129 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।

इस विश्व कप में पहली बार भारत ने पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इस मैच में भारत को हार्दिक पांड्या की कमी खली। वह चोट के चलते टीम से बाहर हैं और भारतीय टीम संतुलित नहीं है। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। वह सिर्फ तीन गेंद करने के बाद चोटिल हो गए थे। हालांकि, भारत ने वह मैच आसानी से अपने नाम किया। भारत का अगला मैच धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इस मैदान में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और भारत तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा। शमी ने पांच विकेट लिए और भारत ने चार विकेट से मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी और यहां भारत मुश्किल में फंस गया।

पहली पारी में जब भारत ने 229 रन बनाए थे तो ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के इरादे कुछ और ही थे। शुरुआत बुमराह ने की। उन्होंने डेविड मलान और जो रूट को लगातार गेंदों में आउट किया। इंग्लैंड पर थोड़ा दबाव बना और कप्तान रोहित ने पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले शमी को गेंद थमा दी। शमी ने बुमराह के साथ मिलकर दबाव दोगुना कर दिया और बेयरस्टो-स्टोक्स को आउट किया। 39 रन पर इंग्लैड के चार विकेट गिर गए और यहीं से भारत की जीत तय हो गई थी। बीच के ओवरों में कुलदीप और जडेजा ने अपना काम बखूबी किया और रन रोकने के साथ विकेट भी लिए। अंत में तेज गेंदबाजों ने और विकेट लिए भारत की जीत तय की।

इस विश्व कप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही है। अधिकतर मौकों पर यह टीम छोटे स्कोर पर सिमटी है और इस मैच में भी ऐसा ही हुआ। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पास जीत हासिल करने का आसान मौका था। हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई जज्बा नहीं दिखा सके। भारतीय गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी ने उनकी लय खराब करने की कोशिश नहीं की। न तो किसी बल्लेबाज ने आक्रामकता दिखाई इसी वजह से इंग्लैडं की टीम भारत के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top