Headline
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

जम्मू के राजोरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी

जम्मू। जिला राजोरी के दस्सल इलाके के साथ लगते जंगलों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से सुरक्षाबलों को हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। राजोरी के साथ लगते गांव दस्सल में आतंकियों के होने की सूचना के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने बीती रात से ही जवाबी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन चला रही है।

आज सुबह होते ही भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी दस्सल गांव के साथ लगते जंगलों में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में दो से तीन आतंकी मौजूद हो सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने राजोरी और उसके आसपास लगते जंगलों में एक दर्जन आतंकियों के घूमने का अनुमान लगाया था। माना जा रहा है कि यह उन्हीं आतंकियों में से कुछ हो सकते हैं।

एहतियात के तौर पर राजोरी से लेकर दस्सल गांव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में भारतीय सेना एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सारे रास्ते सील कर दिए हैं। इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से आज बंद रखा गया है।इसके साथ-साथ गांव के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घरों के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है। किसी प्रकार की मूवमेंट सड़क एवं रास्तों के माध्यम से रोकी गई है। अभी केवल पैरामिलिट्री फोर्सेस भारतीय सेना एवं सुरक्षा एजेंसियों के लोग ही दस्सल गांव एवं आसपास के रास्तों पर आवाजाही कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर कल ही अमरनाथ यात्रा से पहले बड़े आंतकी हमले का इनपुट सुरक्षा बलों मिला था। जिसके बाद जवान हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से सीमा पर बैठे आतंकी संगठनों ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी है। आईएसआई के कहने पर पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तानी सैनिकों के बंकरों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षित आतंकियों को पनाह दी गई है।

इन्हें हर हाल में अगले एक महीने में घुसपैठ करने और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक दो-तीन दिन पहले बड़ा हमला करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सियालकोट के नजदीक शकरगढ़, पुंछ में बिंबर, मीरपुर और कोटली आदि में 30 से 40 प्रशिक्षित आतंकियों को तैयार किया गया है। यह आतंकी अगले 15 से 20 दिनों में कभी भी कहीं से घुसपैठ करने का प्रयास कर सकते हैं। कठुआ के हीरानगर, सांबा के रामगढ़, राजोरी के नौशेरा और पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। इनको घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है, जबकि गोला बारूद, हथियार और नकदी ड्रोन के जरिए भेजने की साजिश रची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top