Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अंतिम दौर में पहुंची पटवारी- लेखपाल पद के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

टिहरी-पिथौरागढ़ के पुरुष/महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की बाधा पार की

आज गुरुवार को उधमसिंहनगर के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को जनपद टिहरी एवं पिथौरागढ के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 67 महिला अभ्यर्थियों में से 66 ने प्रतिभाग किया। इसमें से 64 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुई ।

इस परीक्षा में कुल 186 पुरुष अभ्यर्थियों में से 180 पुरुष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 168 पुरुष अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। 4 मई को जनपद उधम सिंह नगर के लेखपाल संवर्ग हेतु शारीरिक मानक परीक्षा के अंतर्गत दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून, बागेश्वर व पौड़ी गढ़वाल,नैनीताल व चम्पावत,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, अल्मोडा, चमोली के अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व में हो चुकी है। यह परीक्षा 5 मई तक होनी है, जिसमे अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक नाप-जोख प्रातः 9ः00 तक पूर्ण हो चुका था। लेकिन लगातार बारिश होने के कारण, उनकी दौड़ नहीं कराई जा सकी थी। इसको देखते हुए समिति की ओर से उपस्थित महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों को दोपहर के भोजन की व्यवस्था कराई गई। बारिश रुकने के पश्चात दौड़ का आयोजन 2ः45 से 4ः00 बजे तक कराया गया ।

इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि विपुल जैन, सावेज अनवर ,समिति सदस्य श्रीमती जूही मनराल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी हरिहर उनियाल, सांख्यिकीय अधिकारी मदन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top