Headline
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

अब आधार कार्ड से जुड़ा नंबर कर सकेंगे वैरिफाई, धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नई सुविधा की शुरुआत की है। इसकी मदद से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी का आसानी से वैरिफिकेशन कर सकेंगे। कुछ मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों को पता ही नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा। अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है।

बयान के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिए ‘ईमेल/मोबाइल नंबर’ सत्यापन विशेषता के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। यानी आप एम-आधार ऐप पर जाकर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी वैरिफाई कर सकते हैं। सत्यापन से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि आप जिस नंबर पर ओटीपी भेज रहे हैं वह आपका ही है ना कि किसी दूसरे शख्स का।

किसी मोबाइल नंबर के जुड़े नहीं होने की स्थिति में भी यह सुविधा लोगों को सूचित करती है और उन्हें मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के बारे में जानकारी देती है। बयान के मुताबिक यदि मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित है तो लोगों को स्क्रीन पर एक मेसेज दिखाई देगा। उस मेसेज में लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है।

यदि किसी को अपना वह मोबाइल नंबर याद नहीं है, जो उन्होंने आधार संख्या लेते समय दिया था तो उस स्थिति में वह मोबाइल के अंतिम तीन अंकों को ‘माई आधार’ पोर्टल या एम आधार ऐप पर नई सुविधा के तहत देख सकता है। यूआईडीएआई के अनुसार ईमेल और मोबाइल नंबर को आधार से जोडऩे के लिये निकटतम आधार केंद्र पर जाने की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top