Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

PM मोदी के जन्मदिन होंगे खास कार्यक्रम,सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी बीजेपी

दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है।भाजपा 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी।पार्टी इस दौरान खास आयोजन करेगी।पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जानिए कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को लेकर पत्र लिखा है। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर आयोजन करेगी।पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही पार्टी ‘मोदी @20 सपने हुए साकार’ पुस्तक के प्रचार-प्रसार की रणनीति भी बना रही हैं।शिविर एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन, कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

पार्टी देश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए एक साल तक चलने वाला कार्यक्रम भी चलाएगी, जिसके तहत हर कोई एक टीबी रोगी को गोद लेगा और एक साल तक उसकी देखभाल करेगा। भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत COVID-19 बूस्टर खुराक को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चलाएगी।पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह के लिए आयोजित कार्यक्रमों में पौधरोपण अभियान और कई स्वच्छता अभियानों को शामिल किया जाएगा। जेपी नड्डा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नमो एप पर कार्यक्रमों की तस्वीरें अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को खास बनाने की तैयारी में है।भाजपा पीएम के जन्मदिन से 16 दिनों की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top