Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

19 साल पहले दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में 19 साल पहले परिचित की पत्नी के दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने विष्णु गार्डन निवासी नरेंद्र (64) को पंचकुला, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। नरेंद्र को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार  दिया था। पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त 2004 में पश्चिम विहार इलाके में एक फ्लैट में महिला प्रवीण (35) की हत्या की जानकारी मिली। प्रवीण की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके छाती और घुटने में खरोंच के निशान पाए गए। प्रवीण ऑल इंडिया रेडियो में काम करने वाले गुलशन की दूसरी पत्नी थी। मृतक के नौकर के जरिए पता चला कि नरेंद्र ने वारदात की है। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। उसके खिलाफ भगोड़े के तौर पर कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

जांच के दौरान 10 मार्च को पंचकुला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से दिल्ली के कृष्णा नगर का रहने वाला है। सातवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह सेल्समैन का काम करता था। उसके एक बेटा और दो शादीशुदा बेटियां हैं। वह प्रवीण के पति गुलशन को 1997 से जानता था। गुलशन भी कृष्णा नगर में रहता था। इसके बाद गुलशन विष्णु गार्डन में शिफ्ट हो गया था। साल 2004 में पटेल नगर में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात गुलशन से हुई थी। वहां उसे गुलशन की दूसरी शादी करने की जानकारी मिली। उसकी पत्नी की खूबसूरती देख वह काफी प्रभावित हुआ और उसके नजदीक आने की कोशिश करने लगा।

वह विष्णु नगर में रहने लगा। घटना वाले दिन वह प्रवीण के घर पहुंचा, नौकर ने दरवाजा खोला। उसने नौकर को कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद वह प्रवीण से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपी महिला का गला घोंट दिया और वहां से फरार हो गया। घर लौटने पर नौकर ने मालकिन को अचेत देखा और घर आया आरोपी फरार था। आरोपी ने बताया कि वह वहां से सीधे घर पहुंचा और अपने परिवार के साथ जम्मू चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top