Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणवीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम

रणवीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रणबीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बायोपिक में नजर आएंगे। वह कोलकाता के इडेन गार्डेन में गांगुली के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आए हैं। अब उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह महान गायक किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर ने कहा कि किशोर की बायोपिक पर पिछले 11 साल से काम चल रहा है। लोकप्रिय फिल्ममेकर अनुराग बसु इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। रणबीर ने कहा, मैं किशोर कुमार की बायोपिक में पिछले 11 साल से काम कर रहा हूं। हम अनुराग बसु के साथ इसे लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि यही मेरी अगली बायोपिक होगी। रणबीर और अनुराग ने पिछली बार 2012 में बर्फी में काम किया था।

हाल ही में रणवीर तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने गांगुली की बायोपिक की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। इन खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दादा (गांगुली) पर बन रही यह बायोपिक बहुत खास होगी। हालांकि, दुर्भाग्य से मुझे ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के निर्माता अभी भी पटकथा लिख रहे हैं।

इससे पहले रणवीर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में अभिनेता का किरदार निभा चुके हैं। यह फिल्म 2018 में आई थी। फिल्म में संजय के हावभाव को उन्होंने हूबहू पर्दे पर उतारा था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। उन्होंने संजय के अलग-अलग उम्र के पड़ावों को बेहतरीन तरीके से निभाया था। इसके बाद रणबीर की किसी भी बायोपिक से उनसे प्रशंसकों और समीक्षकों की उम्मीदें दोगुनी होंगी।

रणवीर पिछली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रणवीर की यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

बॉलीवुड में आने वाले समय में कई बायोपिक देखने को मिलेंगी। हाल ही में अनुराग ने जासूस रविंद्र कौशिक की बायोपिक का ऐलान किया था। मेघना गुलजार फील्ड मार्शल शैम मानेक शॉ की बायोपिक बना रही हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल उनका किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा कीर्ति चक्र से सम्मानित रुखसाना कौसर की बायोपिक में श्रद्धा उनका किरदार निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top