Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कूनो पार्क से भागकर खेत में घुसा चीता, दहशत में आए गांव के लोग

मध्य प्रदेश। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से भागकर एक चीता पास के गांव में घुस गया है। चीते का नाम ओवान बताया जा रहा है। ओवान चीते के गांव में घुसने की सूचना से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। लोग यहां लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। ग्रामीण लाठी-डंडे हाथ में लेकर चीते को ढूंढ रहे हैं। रेस्क्यू के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

ओवान नाम का यह चीता अभ्यारण से बाहर निकल आया है और यह अभ्यारण के एरिया से बाहर निकलने के बाद जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया। जब गांव के खेतों में ग्रामीणों ने इस चीता को देखा तो डर गये। उसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने अपने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए हैं और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

जब इसकी सूचना वन विभाग को लगी तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चीता खेत में बैठा नजर आया था। उसकी पहचान ओवान नाम के चीते के रूप में हुई है। फिलहाल विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू जारी है, संभवत: उसे सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top