Headline
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार

लगातार हो रही वर्षा से प्रदेश को मिली कुछ राहत, देहरादून समेत अधिकतर इलाकों में खिली धूप

देहरादून। तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से प्रदेश में कुछ राहत मिली है। सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि, अब भी कुछ क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हाे सकती है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते तीन दिन झमाझम वर्षा होने के बाद रविवार को धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान में बीते तीन दिन से हो रही वर्षा-बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई थी।

जिससे पहाड़ों में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम बदला रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा-ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मैदानों में तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top