Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

अयोध्या में विशाल मुख्यालय खोलने की तैयारी में आरएसएस, जमीन के लिए किया आवेदन

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या में अपना एक और मुख्यालय बनाने की इच्छुक है और इसके लिए संघ ने आवास विकास परिषद से 100 एकड़ जमीन मांगी है। संघ को भूमि ग्रीन फील्डशिप योजना (नव्य अयोध्या) में चाहिए। संघ ने इसके लिए आवेदन कर दिया है। उक्त जानकारी आवास विकास परिषद के एक अधिकारी ने एक मीडिया हाउस के साथबातचीत में कही।बताई। यानी, अगर मंजूरी मिल गईतो अयोध्या आरएसएस का नया गढ़ होगा। फिलहाल नागपुर में अयोध्या का मुख्यालय है।

दरअसल, कोविड की 4 लहर थमने के साथ ही आरएसएस के 3 बड़े राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम यहां हो चुके हैं। आने वाले साल में आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। आरएसएस अयोध्या में बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है। इस वर्ष आरएसएस यहां मुख्यालय तैयार करा लेना चाहता है जोकि यूपी का सबसे बड़ा कार्यालय होगा। जहां, इतना पर्याप्त स्थान होगा कि बड़े आयोजन परिसर में ही आयोजित किए जा सकें। हालांकि अयोध्या के निकट ही पुराने फैजाबाद नगर की साकेतपुरी कालोनी में लगभग 1 लाख वर्ग फीट में क्रस्स् का प्रांतीय मुख्यालय बनकर तैयार हो चुका है।

लेकिन श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के प्रारंभ होने के बाद से जिस तरह से संगठन की गतिविधियां और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आवागमन बढ़ा है, साकेत निलयम का विशाल परिसर भी छोटा महसूस होने लगा है। वैदिक सिटी (नव्य अयोध्या) के नाम से आकार लेने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन व आवास विकास विभाग की टीम देश में स्मार्ट सिटी का अध्ययन कर रही है। हाल ही में कमिश्नर नवदीप रिणवा की अगुआई में आवास विकास विभाग की एक टीम ने अहमदाबाद जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top