Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

पठान फिल्म का विरोध करने पहुंचे बजरंग दल के कई नेता गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल के सिनेमा हॉल में पठान फिल्म का विरोध करने पहुंचे बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन ले जाकर उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। बुधवार सुबह 11 बजे फिल्म का शो शुरू होना था। इससे पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मॉल पहुंच गए। उनका कहना था कि फिल्म में अश्लीलता और पहनावा गलत है। इसलिए फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

पुलिस ने उन्हें सिनेमा हॉल तक नहीं जाने दिया। कार्यकर्ता सिनेमा हॉल से पहले ही मॉल के परिसर में धरने पर बैठ गए। मौके पर सिडकुल और ज्वालापुर पुलिस सहित पीएसी की प्लाटून सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात की गई थी। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म को रिलीज करने का विरोध किया। धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 11 बजे के शो से पहले ही पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पठान फिल्म को सिनेमा हॉल में समय से रिलीज किया गया।

बजरंग दल के प्रखंड हरिद्वार अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने धरना प्रदर्शन करते वक्त 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जो गलत है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि जिवेंद्र तोमर, भूपेंद्र सैनी, नवीन तेश्वर, ललित कुमार, अमित मुलतानिया, कमल, कार्तिक कुमार, प्रजित, उदय कुमार, आशीष, अमन, दीपांशु चौहान, पिंटू ने गिरफ्तारी दी है। जिनका मुचलकों में कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top