Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

शाहिद कपूर और कृति सैनन की आगामी फिल्म का नाम होगा शिंटू की दुल्हनिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा नहीं की है, लेकिन
रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद-कृति की इस फिल्म का नाम शिंटू की दुल्हनिया हो सकता है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस फिल्म में कृति और शाहिद की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे नजर आए। इसमें धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित यह फिल्म अक्टूबर, 2023 में रिलीज होगी। इस अनटाइटल्ड फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। उन्होंने इससे पहले साजिश (1988), गंगा तेरे देश में (1988), बंटवारा (1989) और दुश्मन देवता (1991) जैसी फिल्मों में काम किया था, जो हिट साबित हुई थीं।

अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर में शाहिद और कृति बाइक पर एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं। ढलते सूरज के सामने बीच पर दोनों का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, दोनों साथ में कमाल के लग रहे हैं, तो दूसरे ने लिखा, पता नहीं क्यों कबीर सिंह वाली झलक आ रही है इससे। एक अन्य ने लिखा, फर्जी के बाद फिर शाहिद का कमाल दिखेगा।

कृति अब रिया कपूर के निर्देशन में बनी द क्रू में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह प्रभास और सैफ अली खान के साथ आदिपुरुष का हिस्सा है। शाहिद कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार फर्जी में नजर आए थे। अभिनेता ने राज और डीके की सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें केके मेनन, भुवन अरोड़ा और विजय सेतुपति शामिल थे। अब वह ब्लडी डैडी में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top