Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

आम आदमी को झटका- देश के इन चार बड़े बैंक ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिनों मौद्रिक समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दर में बदलाव नहीं किया था और इसे 6.5 फीसद पर बरकरार रखा था। हालांकि, इसके बाद भी चार प्रमुख बैंकों ने होम लोन समेत अन्य कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा , केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करूर वैश्य बैंक शामिल हैं।

चारों बैंकों ने सभी तरह के लोन के लिए सीमांत लागत आधारित उधार दर में बदलाव किया है। एमसीएलआर वह मूल न्यूनतम दर होती है, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं। बीओबी ने एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.70 फीसद किया गया है। यह अभी 8.65 फीसद है। नई दरें 12 अगस्त से प्रभावी होंगी। केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 फीसद की वृद्धि की है। यह अब बढक़र 8.70 फीसद हो गई है। नई दर 12 अगस्त से प्रभावी होगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एमसीएलआर में 0.10 फीसद की वृद्धि की है। एक साल की एमसीएलआर 8.50 फीसद से बढक़र 8.60 फीसद हो गई है। संशोधित दरें 10 अगस्त से प्रभावी हैं। वहीं, निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने उधारी दर को 0.15 फीसद बढ़ाकर 7.75 फीसद कर दिया है। संशोधित दरें 14 अगस्त से प्रभावी होंगी।

ये बैंक पहले ही बढ़ा चुके
इससे पहले एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। इनकी दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top