Headline
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट

“You Quote We Pay” मॉडल पर होगी उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, जानिए क्या बोले स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन सचिवालय में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति “You Quote We Pay” मॉडल के आधार पर की जा रही है। फरवरी माह में प्रथम चरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साक्षात्कार हुए जिसमें हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला। सीमांत जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दे दी गई है, जिससे आमजन को स्वास्थ्य लाभ उन्हीं के गृह जनपदों में मिल रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आई.पी.एच.एस. मानकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत की जा रही है।

प्रदश में प्रथम बार उत्तराखण्ड आर्युवेद यूनिवर्सिटी एवं एच.एन.बी, उत्तराखण्ड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के सहयोग से 32 एलोपैथिक चिकित्सकों को आयुष पद्धति में संवेदनीकरण एवं सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया है जिस पर सचिव द्वारा बताया गया कि आयुर्वेद पद्धति के समावेश से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर न केवल अस्वस्थ बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी लाभ मिलेगा। आयुष विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रकार के प्रशिक्षण आगे भी किए जाने में सहमति प्रदान की गई।

बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, अमिता जोशी वित्त नियंत्रक एन.एच.एम., स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनिता शाह, डॉ. सरोज नैथानी निदेशक एन.एच.एम., डॉ. भारती राणा निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डॉ. अजय कुमार नगरकर कार्यक्रम अधिकारी एन.एच.एम., महेंद्र मौर्य राज्य कार्यक्रम अधिकारी एन.एच.एम., कोमल कंडारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top