Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री, विधायक, मेयर सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।
रेसकोर्स के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने रेलवे स्टेशन से मसूरी बस स्टैंड तक सफाई की व श्रमदान किया छात्र छात्राओं ने आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं पटेल नगर शाखा के छात्र छात्राओं ने पटेल नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।

एस जी आर आर रेसकोर्स स्कूल की टीम के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली महापौर सुनील उनियाल गामा और सी.बी.एस.ई. के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का काम नहीं है। स्वच्छता मिशन को हम सभी को जीवन में उतारकर अपनी अपनी भूमिका निश्चित करनी है। स्वच्छता अभियान में विधायक विनोद चमोली, महापौर सुनील उनियाल गामा और सी बी एस ई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रणबीर सिंह ने भी छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस अवसर पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री स्कूल के अध्यापक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एस जी आर आर पटेल नगर टीम के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पार्षद आलोक कुमार, एस जी आर आर पटेल नगर की प्रधानाचार्य डॉ राजेश अरोड़ा, गोपाल पूरी, पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड एवम सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान में सभी आम एवम खास सहित छात्र छात्राओं एवम अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top